[सोनो (न्यूज़ डेस्क) | मदन शर्मा] :-
प्रखंड के नैयाडीह पंचायत स्थित बौझायत गांव में उ. उच्च विद्यालय के शिक्षकों का तबादला होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विद्यालय में चार शिक्षक थे, जिसमें से तीन का तबादला पदाधिकारियों द्वारा कर दिया गया।
विद्यालय में मात्र एक प्रधानाध्यापक भोलानाथ हैं जो नामांकित 250 छात्र छात्राओं को सभी विषयों की शिक्षा देने में असमर्थ हैं।
विद्यालय के संस्कृत शिक्षक अभिमन्यु पाण्डेय को चकाई प्रखंड के कियाजोरी उ०वि०, निवास राय को बामदह , व धर्मेंद्र कुमार को उ ०वि० सोनो स्थानांतरित कर दिया गया है। इस स्थान्तरण के एवज में दूसरे शिक्षकों को यहां नियुक्ति नहीं मिलने से विद्यालय शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गयी है।
पूर्व मुखिया हरिशंकर यादव, पूर्व पंचायत समिति सुरेश शर्मा, पूर्व मुखिया मोहन पंडित, समाजसेवी देवसागर बौद्ध, सुरेश यादव, निरंजन सिंह, अनुज कुमार सिंह, सीतराम मांझी, अकलू मांझी, राजेश कुमार महेश यादव, नंदकिशोर यादव, संगीता देवी, मंजू देवी, अनीता देवी आदि ग्रामीणों ने बिहार सरकार के पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिकारियों से विद्यालय के चौपट शिक्षा व्यवस्था को पुनः बाहल करने की मांग की।
इस बाबत पूछे जाने पर जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम नारायण सिंह ने बताया है कि नियोजन समिति ने सरकारी नियमानुसार शिक्षकों के विनती आवेदन पर उनका स्थानांतरण किया गया है।