गिद्धौर : सदस्यता अभियान को लेकर रालोसपा ने की समीक्षात्मक बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

गिद्धौर : सदस्यता अभियान को लेकर रालोसपा ने की समीक्षात्मक बैठक


[गिद्धौर(न्यूज़ डेस्क) | धनन्जय कुमार 'आमोद']

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक जिला अध्यक्ष अरूण कुमार मंडल की अध्यक्षता में डा० शशिशेखर प्रसाद के नीजि आवास में किया गया। जिसमें जिला से लेकर प्रखंड कमिटी के सदस्यों के साथ-साथ झाझा विधान सभा के अन्य लोगों ने भी भाग लिया। 


सदस्यता अभियान में गति लाने के लिए जिला अध्यक्ष अरूण मंडल ने प्रखंड कमिटि को लक्ष्य पूरा करने का बल देना को कहा, ताकि विधान सभा चुनाव को तैयारी किया जा सके।
वहीं बेैठक में डा० शशिशेखर जी समीक्षात्मक बैठक में बोले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति सूबे की लोगों का रूझान बढा है। पार्टी में आस्था रखते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने में लोगों से जनसंम्पर्क अभियान कर रहा हूँ। आगामी 18 अगस्त तक झाझा विधान सभा अपने लक्ष्य को हासिल करेगी।


इस समीक्षात्मक बेैठक में प्रधान महासचिव शंभू मंडल, अतिपिछडा प्रकोष्ठ भोला साव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा, दिनेश देशबन्धु, सदानंद महतो, धनंजय यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष श्रवण मंडल सहित रालोसपा के दर्जनों कार्यकता मौजूद रहे।

Post Top Ad