अलीगंज : पृथ्वी दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

अलीगंज : पृथ्वी दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने किया पौधरोपण

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के दरखा पंचायत के दरखा गांव में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रतिनिधित्वकर्ता सह समाजसेवी शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' की अध्यक्षता में किया गया। शुक्रवार को किसान ब्रहादेव सिंह, रविशंकर  सिंह सहित दर्जनों किसानों ने आधा दर्जन फलदार पौधे लगाकर लोगों से पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जागरूक किया।


उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस पर आज हर युवाओं को वृक्षारोपण करने का संकल्प ले, तभी इस बदलते मौसम के बेरूखी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावे प्रखंड के कई जगहों पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने पौधरोपण किया। मौके पर किसान धर्मेन्द्र कुशवाहा, मो. बलाल, महेंद्र यादव, अनिल यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -