चकाई : बड्स पैराडाइज स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

चकाई : बड्स पैराडाइज स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहा


चकाई (श्याम सिंह तोमर) :
चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित बड्स पैराडाइज स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का वेश धारण कर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर परं नन्हे-मुन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजकर समारोह की गरिमा को बढ़ा दिया.

चकाई बाजार स्थित बड्स पैराडाइज स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से शिक्षकों के साथ प्राचार्य समीर दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया. स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण की तरह अच्छा काम करते रहना चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिये गये हर संदेश हमारे आज के जीवन के लिए बहुमूल्य है.

बच्चों ने माखन चोर नाट्य प्रस्तुति, गोविंदा आला रे नृत्य एवं प्रभु आप बसो वृंदावन में गायन सह नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों को दिल जीत लिया. सैकड़ों छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया.

मौके पर शिक्षक राजकपूर झा, सुमन सिन्हा, सुरेश चौधरी, श्रीकांत राय, संजय राय, छाया पांडेय, उषा कुमारी, अनुपमा, नन्दनी कुमारी, रमेश राय सहित सैंकड़ों बच्चे उपस्थित थे.

Post Top Ad -