सोनो : अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करने जुटे पार्टी कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 24 अगस्त 2019

सोनो : अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करने जुटे पार्टी कार्यकर्ता


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

  पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। प्रखंड में भी पूर्व मंत्री के निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री व राज्य सभा सदस्य अरूण जेटली की शनिवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गई है।

 स्थानीय भाजपा नेता रंजीत सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आज देश ने अच्छे नेता को खो दिया है ,उनके कमी को हमेशा खलेगा। पूर्व मंत्री अरुण जेटली पेशे से एक उत्कृष्ट वकील व कुशल राजनीतिज्ञ थे। वे अपने चार दशकों राजनीतिक करियर में उत्कृष्ट योगदान दिया।


भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष नुनेश्वर साह,पूर्व मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह, शिक्षाविद्ध कामदेव सिंह ,सेवानिवृत्त शिक्षक कामदेव दुवे ,सेवानिवृत्त शिक्षक चुनचुन सिंह, लोजपा नेता मनोज कुमार यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरपंच संध जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह, सोनो के जाने माने चिकित्सक डा०एम एस परबाज , समाजसेवी सह लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह  पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, बलथर मुखिया ललित नारायण सिंह, महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह, समाज सेवी हलधर किसान कपील देव सिंह ,पूर्व जिला परिषद रामचरित्र मंडल आदि शोक व्यक्त किया है।

Input - (मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -