सिमुलतला : गोपाल मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 24 अगस्त 2019

सिमुलतला : गोपाल मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव


सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-

  सिमुलतला स्टेट बैंक के निकट स्थित गोपाल मंदिर में शुक्रवार रात्रि भगवन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा परिसर जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। बंगाल से कृतन मंडली ने गजेन्द्र मोक्ष, वामन चरित्र और राम चरित्र की वर्णन कृतन के माध्यम से किया। कृतन के दौरान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होते ही पूरा मंदिर प्रांगण कृष्ण की भक्ति में झूम उठा। 

मंदिर के पुजारी बसंत पाण्डेय ने कहा कि भगवान सिर्फ सच्चे मन से की गई भक्ति और भक्त की आस्था से प्रसन्न होते है। जिस भक्त की प्रभु में लगन होती है उसे प्रभु की प्राप्ति होती है।  गोर्वधन पूजा और छप्पन भोग  का आयोजन किया गया था। कृष्ण भक्त शम्भू सिंह, मुकेश सिंह ने पुरोहित के समक्ष पूरी भक्ति व श्रद्धा से भगवन मुरलीधर का पूजन किया। 


पूजा संपन्न होने के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पूजन के  दौरान सोनमय गुहा, श्रीकांत सिंह, कुमार राहुल सिन्हा, चन्दन सिंह सहित सैकड़ो महिलाएं श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित थे।

Post Top Ad -