गिद्धौर : सड़क दुर्घटना में बच्चा घायल, जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

गिद्धौर : सड़क दुर्घटना में बच्चा घायल, जमुई रेफर

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :
गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगरा पंचायत के गाँधी आश्रम के समीप सड़क दुर्घटना में एक बालक घायल हो गया। जानकारी अनुसार सड़क पार करने के क्रम में गंगरा निवासी सोहन रावत का पुत्र वालबीर कुमार एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उक्त बालक दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया।

वहीं घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल बालक को दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विपुल कुमार द्वारा घायल बालक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की खबर लगते ही गिद्धौर थाने के अवर निरीक्षक नित्यानंद राय मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं।

Post Top Ad -