मिलेनियम स्टार फाउंडेशन की टीम ने महादलितों को दी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 10 जुलाई 2019

मिलेनियम स्टार फाउंडेशन की टीम ने महादलितों को दी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां

[gidhaur.com | न्यूज़ नेटवर्क] :-
मौसम के बदलाव से बारिश के कारण क्षेत्र में लगातार बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। क्षेत्र में चमकी, मलेरिया, टाइफाइड, डायरिया, डेंगू व निमोनिया के मरीज भी सामने आने लगे हैं। इससे बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना आवश्यक है।
उक्त बातें सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम ने बुधवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के वार्ड नं. 6 स्थित महादलित टोला में  संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।


इस दौरान एबीवीपी रतनपुर पंचायत के अध्यक्ष सोनू तिवारी ने महादलितों को जागरूकता के महत्व को बताते हुए ग्रामीणों को मौसम परिवर्तन के साथ होने वाल बीमारियों की विस्तृत जानकारियां साझा की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा चरणबद्ध तरीके से जिले के कई प्रखंड-पंचायतों में समय अंतराल पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि मौसमी बीमारियों से लोग सतर्क रह सकें।
कार्यक्रम की अगुवाई स्थानीय प्रतिनिधि धनंजय कुमार 'आमोद' ने की। वहीं मौके पर उपस्थित स्थानीय भाजपा नेता सुधीर सिंह ने संस्था के इस पहल को सराहा।
उक्त कार्यक्रम में मंटू मांझी,रमा देवी, दुखन मांझी, कौशल्या देवी, राजकिशोर मांझी, शकुन्तला देवी, सुखित मांझी, सरजू मांझी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Post Top Ad -