अलीगंज : LJP कार्यकर्ताओं ने सुप्रीमो रामविलास पासवान का मनाया जन्मदिन, दी बधाइयां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

अलीगंज : LJP कार्यकर्ताओं ने सुप्रीमो रामविलास पासवान का मनाया जन्मदिन, दी बधाइयां


अलीगंज । चंद्रशेखर सिंह】 :-
प्रखंड के लोजपा कार्यालय में शुक्रवार को लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाध उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान की 73 वीं  जन्म दिवस लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में मनाई गईं। सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को खिलाकर खुशी का इजहार  किया। 


प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो सदैव गरीबों के हित के लिए प्रयासरत है। वे आम जनों के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत कराने का काम किया है।जिससे  लोगों को फायदा भी पहुंच रहा है। हम सभी कार्यकर्ता उनके स्वस्थ  लंबी जीवन के साथ दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
मौके पर परमेश्वर यादव,रामाधीन पासवान, मो सलाउदीन, धर्मेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, रामसवरूप पासवान, डाक्टर सतीश कुमार, फिरंगी रजक,वेद प्रकाश, मनोज महतो,मौजी पासवान, गरीब पासवान, राजू पासवान, सहित बड़ी संख्या में लोजपा कार्य कर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -