भोजपुरी फ़िल्म 'जांबाज पुलिसवाला' का मुहूर्त धूमधाम से संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

भोजपुरी फ़िल्म 'जांबाज पुलिसवाला' का मुहूर्त धूमधाम से संपन्न


 
मनोरंजन | अनूप नारायण :
एम.ए.आर.के. म्यूजिक एंड फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जाँबाज़ पुलिसवाला का शुभ मुहूर्त धूमधाम से संपन्न किया गया। इस फ़िल्म में पहली बार यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव और यूट्यूब स्टार चांदनी सिंह एक साथ नजर आयेंगे। साथ ही बतौर नायिका मधु सिंह राजपूत भी प्रमोद प्रेमी के साथ धमाल मचाने वाली हैं। इस फ़िल्म के माध्यम से समाज और परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। 


भोजपुरी फिल्मों पर लग रहे आरोपों का मुंहतोड़ जवाब भी होगी यह फ़िल्म। पूरे परिवार को एक साथ देखने तथा हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने के लिए यह फ़िल्म बनाई जा रही है। यह फिल्म पूरी तरह फुल एंटेरटेनिंग है। फिल्म के निर्माता आरुल्लाह खान हैं, जिन्होंने साफ सुथरी व सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बनाने का बीड़ा उठाया है। फिल्म के निर्देशक मेराज खान हैं। वे भोजपुरी समाज को स्वस्थ मनोरंजन करने के लिए इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। सह निर्माता ध्यान एच रोड़ावाला हैं। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। छायांकन जहांगीर सैयद कर रहे हैं। मारधाड़ इकबाल सुलेमान का है। प्रोडक्शन मैनेजर शैलेंद्र सिंह हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। विशेष सहयोग जय सिंह यादव, पंकज तिवारी, हरबंस वाघेला, विजय सिंह, राजेश मेहता का मिला है। मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, चांदनी सिंह, मधु सिंह राजपूत, संजय पांडेय, जे नीलम, बी एम राय, अनूप लाल यादव, रजनीश पाठक, करण, सोनी पटेल, अंशु, अनु पांडेय, सोना और अन्य हैं।


Post Top Ad -