पटना : शहीद पुलिसकर्मी को दी गई आखिरी सलामी, DGP ने कहा - बेकार नहीं जाएगी शहादत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

पटना : शहीद पुलिसकर्मी को दी गई आखिरी सलामी, DGP ने कहा - बेकार नहीं जाएगी शहादत

   
पटना [इनपुट डेस्क] :
बुधवार को दानापुर कोर्ट में अपराधियों की गोली से शहीद हुए पुलिसकर्मी प्रभाकर राज को आज आखिरी सलामी दी गई.पटना पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर डीजीपी और एसएसपी के साथ कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहें.
बुधवार को दानापुर कोर्ट में अपराधियों से लोहा लेते हुए पटना पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था.डीजीपी ने कहा कि शहीद प्रभाकर राज की शहादत बेकार नहीं जाएगी.अब किसी भी हालत में अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा.

बता दें कि बुधवार को दानापुर सिविल कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कुख्यात अपराधी मिराज कोर्ट से भागने का प्रयास किया था. इस दौरान कोर्ट परिसर में अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से गोली लगने के कारण पुलिसकर्मी प्रभाकर राज शहीद हो गए थें.
प्रभाकर मोतिहारी जिले के गोला पकड़िया के भागी रामा गांव के रहने वाले थे.उन्होंने 2011 में बिहार पुलिस में जॉइन किया था.आज नम आँखों से उन्हें आखिरी विदाई दी गई.

Responsive Advertisement