देवघर : यौन उत्पीड़न कांड कांड के आरोपी MLA का सरेंडर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

देवघर : यौन उत्पीड़न कांड कांड के आरोपी MLA का सरेंडर

देवघर :
यौन उत्पीड़न कांड में आरोपी विधायक प्रदीप यादव ने देवघर के एसडीजेएम सह प्रभारी सीजेएम की अदालत में आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे आत्मसमर्पण कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, सरेंडर के बाद विधायक प्रदीप यादव के अधिवक्ता ने विधायक की गंभीर बीमारी की बात कह अस्पताल भेजे जाने की भी मांग अदालत से की है। ज्ञात हो कि यौन उत्पीड़न कांड में विधायक प्रदीप यादव की अग्रिम जमानत याचिका देवघर की न्यायालय और रांची स्थित झारखंड हाइकोर्ट में खारिज हो चुकी है।

देवघर महिला थाना में कांड संख्या 13/19 के आरोपी प्रदीप यादव पर उनकी पार्टी से जुड़ी एक महिला ने लोकसभा चुनाव के दौरान देवघर के एक होटल में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक के विरुद्ध कोर्ट से वारंट भी निर्गत था।

Post Top Ad -