दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर शोक की लहर, कांग्रेस ने जताया दुःख - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 20 जुलाई 2019

दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर शोक की लहर, कांग्रेस ने जताया दुःख


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
आईएनसी के तमाम दिग्गजों में से एक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन की ख़बर मिलते ही अलीगंज प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुदयाल सिंह ने कहा कि शीला दीदी काफी अनुभवी व सुलझी हुई थी।  वे लगातार पार्टी हित व संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहकर दिल्ली की मुख्यमंत्री से लेकर सांसद भी बनी। उनके निधन पर पार्टी ने एक अभिभावक खो दिया है। शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिला महासचिव राजेश पासवान सहित कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष  सुधीर प्रसाद सिंह, राणा इन्द्रदेव सिंह , ब्रह्मदेव सिंह, अवधेश यादव, मकेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद आदि ने भी शोक प्रकट किया है।

Post Top Ad -