पटना : न्यास का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 24 जुलाई 2019

पटना : न्यास का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय



पटना | अनूप नारायण :

रविवार को न्यास का वार्षिक अधिवेशन गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ। इस अधिवेशन मे कार्यकारणी द्वारा किये गये सभी कार्यो की प्रशंसा की गई। अध्यक्ष राज्बल्लभ भारती और महासचिव मृत्युन्जय कुमार गिरि ने न्यास के सभी उपलब्धियो को सभा के पटल पर रखा। उन्होने न्यास के लिये उपयोगी और समाज के लिये बडी सोच रखने वाले अवध बिहारी गिरि के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके देख रेख मे संस्था स्वचालित और सुचलीत बनने के तरफ अग्रषर है।

न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामीनाथ गिरि ने सभा पटल पर न्यास के खर्चे का लेखा जोखा प्रस्तूत किया। न्यास के सूचना और प्रसारण अधिकारी पुष्कर कुमार गिरि ने बहुत ही मनमोहक और सुन्दर ढंग से न्यास के इतिहास से लेकर अभी तक के कार्यो का प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया।
बाकी कुछ लोगो के विचार थोडे अलग-अलग भी दिखे। इस विषय पर पदाधिकारियों ने कहा की विरोध के लिये विरोध अच्छा नही है। जो भी लोग कार्यकारणी के कार्य को दबे स्वर मे जायज नही ठहरा रहे उन्हे अपने कार्यकाल का विवरण भी देना चाहीए। जब कुछ भी नही होता था और जब केवल मुट्ठी भर लोगो के द्वारा ही संस्था चलती थी। जब किसी भी गरीब को कोई मदद नही पहुचाई जाती थी, जब सारे पेपर छुपा के रखे जाते थे, जब न्यास के सदस्यो की संख्या तक नही बताई जाती थी, जब पारदर्शिता गायब थी, जब किसी को न्यास के सदस्यता का प्रमाण पत्र तक नही मिलता था, जब न्यास निजी कमरे से चलता था, वो काल अच्छा था या यह जिसमे वो सारी बाते मौजुद है। जिसमे तथ्यो के साथ सभी कूछ पारदर्शी रूप से सबके सामने है और न्यास की पहुंच जयदा से ज्यादा लोगो तक बनी है।

न्यास के वर्तमान कार्यकारणी
महेश नारायण पर्वत, वरिय अधिवक्ता, कानुनी सलाहकार  राज्बल्लभ भारती, अध्यक्ष मृत्युन्जय कुमार गिरि, महासचिव मनुनंदन गिरि, उपाध्यक्ष  रघुवीर भारती, उपाध्यक्ष अजय गिरि, संयुक्त सचिव पुष्कर कुमार गिरि, सूचना व प्रसारण अधिकारी एम के गिरि, सदस्य श्रीकांत गिरि, सदस्य नागेन्द्र भारती, सद्स्य आकर्षण गिरि, सदस्य प्रतिक गिरि मौजूद रहे।

आगे कार्यकारणी ने कहा की किसी भी नकारात्मक बातो का ध्यान न दे कर हम समाज ने हमे जो जिम्मेदारी दी है उसको पुरा करने का कार्य करेंगे।

Post Top Ad -