[gidhaur.com | न्यूज़ नेटवर्क] :-
प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड संसाधन केंद्र में
शनिवार को महेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान किया। इस क्रम में उन्होंने निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश्वर प्रसाद शर्मा से गिद्धौर प्रखंड का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड के प्राथमिक, उत्क्रमित एवं मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है और मैं इसका ईमानदारीपूर्वक निवर्हन करूंगा।
इस अवसर पर प्रखंड साधन सेवी वशिष्ठ नारायण यादव, विकास कुमार, मुरारी गुप्ता, संकुल साधन सेवी दिलीप कुमार मंडल, संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक संजय कुमार, कार्यालय कर्मी मनीष कुमार, अरविंद सिंह, रतन आचार्य के अलावे कई कर्मी मौजूद थे।