AAP नेता डॉ. पंकज गुप्ता 10 जुलाई को PMCH का करेंगें निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

AAP नेता डॉ. पंकज गुप्ता 10 जुलाई को PMCH का करेंगें निरीक्षण

पटना | अनूप नारायण :
आम आदमी पार्टी बिहार के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार गुप्ता 10 जुलाई को पीएमसीएच पटना का निरीक्षण करेंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि 'आप' के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार गुप्ता, पांच सदस्यीय टीम के साथ आगामी 10 जुलाई को पीएमसीएच के शिशु विभाग एवं प्रसूति विभाग का निरीक्षण करेंगे। 

उन्होंने बताया कि प्रसूति महिला वार्ड और शिशु में मरीजाें के इलाज, जांच और दवाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। महिला वार्ड में प्रसूताओं की सुविधाओं, लेबर रूम, मदर मिल्क बैंक, शिशु वार्ड की एफबीएनसी, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण करेंगे। वहीं सफाई व्यवस्था पर उनका पूरा फाेकस रहेगा। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने निरीक्षण करने हेतु मौखिक रूप से आदेश दे दी है।

Responsive Advertisement