गिद्धौर : सोमवार की रात हुई हल्‍की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 19 जून 2019

गिद्धौर : सोमवार की रात हुई हल्‍की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत


गिद्धौर | सुशांत सिन्हा :
सोमवार की देर रात मौसम ने करवट बदली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली. गिद्धौर में हुई बूंदाबादी से तापमान में भी गिरावट आई. हालाँकि यहाँ मामूली बारिश हुई. फिर भी लोगों को गर्मी से राहत मिली.

सोमवार की देर रात तेज हवाओं के साथ हुई प्री मानसून बारिश से लगभग 2 महीने की प्रचंड गर्मी से राहत मिली.

सोमवार की रात से ही बादल घिरने शुरू हुए और रात 2 बजे के बाद बूंदाबांदी हुई. रात 11 बजे का तापमान 33℃ जो  बारिश के बाद और घटा इससे लोगों को राहत मिली.

Post Top Ad -