लक्ष्मीपुर : किसान चौपाल के आयोजन से लाभान्वित हुए कृषक, योजनाओं की मिली जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 18 जून 2019

लक्ष्मीपुर : किसान चौपाल के आयोजन से लाभान्वित हुए कृषक, योजनाओं की मिली जानकारी

लक्ष्मीपुर (प्रवीण कुमार मंडल) :-
मंगलवार को पिडरोन पंचायत के दुफेरी गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी नरेश प्रसाद, कृषि समन्वयक मुकेश कुमार, कृषि सलाहकार संतोष पासवान एवं पिडरोंन सरपंच कपिलदेव ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

आयोजन में, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री तीव्र बीज योजना एवम जैविक खेती के बारे में भी किसानों को बताया गया। आयोजन में किसानों के समस्या के निराकरण का उपाय भी बताया गया। 

कृषि समन्वयक ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के बारे में व नई तकनीक के बारे में भी पंचायतवासियो को विस्तृत रूप से बताया गया। कृषि सलाहकर ने इस मौके पर फसल सहायता योजना की जानकारी किसानों को दी।
इस चौपाल में किसान सुनील यादव,सुरेश यादव,भीम यादव,सुभीत यादव, विष्णुदेव राम,विद्यानंद साह आदि मौजूद थे।

Post Top Ad -