पुत्री की बरामदगी के लिए पिता ने लगाई एसपी से गुहार, अनहोनी की है आशंका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 11 जून 2019

पुत्री की बरामदगी के लिए पिता ने लगाई एसपी से गुहार, अनहोनी की है आशंका


[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना  क्षेत्र अंतर्गत मड़ैया गाँव निवासी गिरीश मंडल की 15 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।
श्री मंडल के अनुसार, रूपा का अपहरण उक्त गांव के ही संतुष ठाकुर एवम उसके पुत्र राजीव ठाकुर ने संयुक्त रूप से कर घर से फरार चल रहे हैं। जब श्री मंडल ने अभियुक्त के ससुराल (खैरा थाना के झिंगोई गांव) में फोन कर पता किया तो बेटी से हाथ धोने की बात कही गयी।


उक्त मामले को लेकर मड़ैया गांव निवासी गिरीश मंडल ने पुलिस अधीक्षक जे. रेड्डी को आवेदन दिया है। आवेदन में उक्त मामले का उल्लेख करते हुए आवेदक श्री मंडल ने कहा कि लक्ष्मीपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 112/19 में लगाये गए धारा 366-ए को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष न तो किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और न ही अनुसंधान।
जमुई एसपी को सौंपे गए आवेदन में श्री मंडल ने मामले की जांच कराते हुए उनसे न्याय की गुहार लगाई । श्री मंडल को संदेह है कि उनकी पुत्री के साथ अनैतिक यौनचार कर उसे मार दिया गया है, और अब सबूत नष्ट करने का प्रयास जारी है।

Responsive Advertisement