सावधान ! 42 डिग्री तापमान पर उबल रहा गिद्धौर, राहत नहीं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 16 जून 2019

सावधान ! 42 डिग्री तापमान पर उबल रहा गिद्धौर, राहत नहीं


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

गिद्धौर सहित जिलेभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को गिद्धौर का तापमान 41.3 डिग्री तक देखा गया।
भीषण गर्मी के चलते जमीन तप जाती है और दोपहर होते ही गिद्धौर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। इस बार मॉनसून भी देरी से दस्तक देगा, जिसके चलते इस गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलती दिख नहीं रही है। 

भीषण गर्मी की चपेट में सिर्फ गिद्धौर ही नहीं, बल्कि जमुई जिलेभर का भी यही आलम है।
इधर, इस भीषण गर्मी को लेकर गिद्धौर बाजार में पेय पदार्थों की बिक्री में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है।
भीषण गर्मी के उबलते इस तामपान से फिलहाल लोगों को दूर दूर तक राहत की आस नहीं दिख रही है।

Responsive Advertisement