जमुई : सस्टेनेबल इंटरप्राइजेज अवार्ड कार्यक्रम का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 25 जून 2019

जमुई : सस्टेनेबल इंटरप्राइजेज अवार्ड कार्यक्रम का हुआ आयोजन


जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-      जल, कृषि एवं रिसाइकिलिंग को बढ़ावा देने हेतु, जागृति यात्रा टीम द्वारा सस्टेनेबल इंटरप्राइजेज अवार्ड कार्यक्रम 2019  जमुई के बोधवन तालाब के पास एक निजी होटल के सभागार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सामजसेवी भावानंद जी, समीर कुमार एवं मीनाक्षी (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट फेलो), एवं कम्युटर प्रशिक्षक शैलेश जी के द्वारा संयुुक्तत रूप से किया गया।


गौरतलब हो कि, विश्व की सबसे बड़ी, युवाओं को उधम के लिये प्रेरित करने वाली रेल यात्रा में जमुई जिला सहित देश विदेश से हर साल कई युवाओ का चयन किया जाता है, इस यात्रा में, देश विदेश से 500 युवाओं को ट्रैन से पुरे भारत में 15 दिन तक भ्रमण कराया जाता है, एवं इसमें देश के प्रसिद्द रोल मॉडल से मिलाया जाता है। साथ ही यात्री को खुद उद्यमी बनने का गुर भी सिखाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान, मुख्य अतिथि भावानंद जी ने सम्बोधित करते हुए कहा की, जागृति यात्रा
का उद्देश्य भविष्य के लिए बहुउपयोगी है। अगर इसे युवा साथ लेकर चले तो, भविष्य के लिए बेहतर साबित होगी। साथ ही उन्होंने पानी के गिरते जलस्तर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि, अगर इसके प्रति जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं, जब पानी के लिए गृह युद्ध होगा। खैरा प्रखंड के प्रधानचक निवासी एवं पूर्व जागृति यात्री, संगीता देवी जूट एवं प्रयोग में न आने वाले सामानों का उपयोग कर बनाये गए आभूषणों को प्रदर्शित किया, जिसमें उन्होंने बताया कि, जागृति यात्रा में जाने के बाद उनके द्वारा निर्मित आभूषण देश विदेशों में भी बिक रहा है, जो की जमुई के लिए एक सम्मान की बात है। 


मौके पर, समीर आनंद के द्वारा, युवाओं को पानी जैसी समस्याओं पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। शैलेश जी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि, कोई भी कार्य कठिन नहीं है, बस युवा यदि चाह ले तो उद्यमिता के क्षेत्र में समस्याओं पर कार्य करते हुए आगे बढ़ सकता है। साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्य सचिराज पद्माकर ने मंच संचालक की भूमिका निभाई।


मौके पर आई-सक्षम, साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई नेहरू किसान क्लब ट्रस्ट, परिवार विकास, जनघट फाउंडेशन, लक्खीसराय के सदस्य को भी जागृति यात्रा के तरफ से सम्मानित किया गया. मौके पर, पूर्व जागृति यात्री के रूप में संगीता देवी, विवेक कुमार लक्की, अमन प्रताप, अमर कुमार, अर्जुन कुमार, अवध बिहारी, निवास कुमार, अमित कुमार सिन्हा, नलिनी सहाय, एवं सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Post Top Ad -