गिद्धौर : चुनावी नतीजों पर टिकी थी जनता जनार्दन की निगाहें - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 23 मई 2019

गिद्धौर : चुनावी नतीजों पर टिकी थी जनता जनार्दन की निगाहें

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

जमुई लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम जानने के लिए गुरुवार सुबह से ही लोगों की निगाहें टीवी, मोबाइल व सोशल मीडिया पर टिकी थी।मोबाइल से भी लोग एक दूसरे से चुनाव परिणाम का हाल जानने के लिए आतुर दिखे।

जमुई लोस चुनाव परिणाम जानने के लिए प्रत्याशी व कार्यकर्ता तो डटे ही थे, उनसे कम उत्सुकता आम जनता को भी नहीं थी। हालाँकि, चुनाव परिणाम का आंकलन तो मतदान के समय से शुरू हो गया था लेकिन चुनाव परिणाम की जानकारी के लिए गिद्धौऱ सहित लोस क्षेत्र की जनता गुरुवार को अधिक आतुर दिखे। सुबह से ही लोग टीवी के पास चिपक नजर आए। वहीं जब परिणाम आने लगा तो लोगों ने टीवी पर निगाहें गड़ा दी। 
शुरुआती रुझान के बाद नतीजे इतने तेज थे कि आम जनता ने दांतों तले अंगुली दबा ली। वहीं गिद्धौऱ के कुछ लोग ये कहते हुए सुने लगे कि मोदी की आंधी के आगे विपक्ष हवा हो गए।

Post Top Ad -