कुन्धुर : स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करने पहुंचे BDO, विशेषताओं पर डाला प्रकाश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 11 मई 2019

कुन्धुर : स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करने पहुंचे BDO, विशेषताओं पर डाला प्रकाश

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

सरकारी शिक्षा के आधुनिकीकरण पर मौजूदा सरकार ने पूरी जोर लगा दी है। स्मार्ट क्लास योजना भी इसी का हिस्सा है। स्मार्ट क्लास अब केवल निजी स्कूलों की बात नहीं, सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब इससे लाभान्वित होने लगे हैं। उक्त बातें गिद्धौर बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुन्धुर में स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के दौरान कही।

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुन्धुर पंचायत स्थित उक्त विद्यालय में शनिवार को बीडीओ चिरंजीव पांडेय व विद्यालय के प्राचार्य अवध शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। 


मौके पर दर्जनों शिक्षक व छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्मार्ट क्लास से जुड़ी जानकारी देते हुए बीडीओ श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों द्वारा चयनित टॉप-5 छात्र-छात्राओं का प्रखंड स्तर आंकलन किया जाएगा। साथ ही इसमें अपनी दक्षता दिखाने वाले शिक्षक भी सम्मान के पात्र बनेंगे। इस पहल से प्रखंड में शैक्षणिक ग्राफ में बढ़ोतरी आएगी।

Post Top Ad -