जमुई : प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रशासन ने दी मतगणना से जुड़ी जानकारी, दुरुस्त रहेगी व्यवस्था - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 22 मई 2019

जमुई : प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रशासन ने दी मतगणना से जुड़ी जानकारी, दुरुस्त रहेगी व्यवस्था

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

लोक सभा आम चुनाव 2019 के मतगणना को लेकर विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जमुई डीएम धर्मेन्द्र कुमार व एसपी जे. रेड्डी की ओर से संयुक्त रूप से  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  जानकारी साझा किया। 



जमुई स्थित के.के. एम. कॉलेज में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मी, दंडाधिकारी व मतगणना कर्मियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी के साथ उनके दायित्वों का भी पाठ पढ़ाया गया। कड़ी निगरानी व पूरी पारदर्शिता के साथ गुरुवार को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।

◆ - कैसी है विधि-व्यवस्था-

मतगणना को लेकर केकेएम कॉलेज के अंदर पुलिस छावनी जैसी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के ऐसे ठोस इंतजाम किए गए हैं जहाँ परिंदा भी पर नहीं मार सकता। मतगणना केंद्र में जाने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाये गए हैं। केंद्र के अंदर कोई भी नशीली व मादक पदार्थों को वर्जित रखा गया है। इसके अलावे किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश केंद्र के अंदर आने की अनुमति नहीं है।

संबंधित वीडियो :- यहां क्लिक करें

मतगणना केंद्र के बाहर व भीतर लागू किये गए धारा 144 के तहत सुरक्षा व्यवस्था कायम रखा जाएगा। इसके अलावे किसी भी जगह 5 या 5 से अधिक लोगों का जमावड़ा नहीं लगने दिया जाएगा। वहीं निष्पक्षिता व पारदर्शिता बनाये रखने के लिए मतगणना परिसर के चारो ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। प्रबंधन को व्यवस्थित रखने के लिए मतगणना स्थल की सुरक्षा दो लेयर में रखी गयी है।

◆  जमुई के 6 जगहों पर लगाया गया है बैरियर

  अवांछनीय परेशानी से निबटने के लिए शहर के 6 जगहों पर बैरियर लगाया गया है। कुछ चिन्हित जगहों पर से वाहनों को रोककर रखा जाएगा।  उसके आगे वाहन नहीं बढ़ पायेगा। पुलिस की गस्ती जारी रहेगी, जिसमे बाईकर्स पार्टी और पैदल पार्टी के जवान भी शामिल रहेंगे। दंगा नियंत्रण टीम को भी सक्रिय देखा जा सकेगा।

◆  -जमुई में 3 जगह होगी पार्किंग की व्यवस्था-

मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए शहर के तीन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। जिसमें से श्री कृष्ण स्टेडियम, परिवहन बस स्टैंड, एवं अतिथि पैलेस के पास जगह उपलब्ध कराया गया है। पार्किंग के लिए प्रशासन द्वारा कर्मी को इससे संबंधित निर्देश भी दिए हैं।

   - जवान एवं कर्मी सहित 700 को ड्यूटी पर लगाया गया है -

लोस चुनाव के जनगणना में कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा गणना कर्मी सहित 700 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। ये 700 एक टीम की तरह निर्धारित स्थानों पर सुरक्षा और प्रबंधन के दृष्टिकोण से मोर्चा संभालते हुए एक्टिव नजर आएंगे।

केंद्र के अंदर मोबाइल रहने पर होगी कार्रवाई

जमुई डीएम धर्मेन्द्र कुमार और एसपी जे. रेड्डी ने गुरुवार को केकेएम कॉलेज में हुए इस प्रेस कांफ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि कोई भी कर्मी मतगणना केंद्र पर मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। इस नियम का उल्लंघन करने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

◆ -शाम तक घोषित किये जायेंगे परिणाम-

मीडिया से मुखातिब होते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि मतगणना के परिणाम की घोषणा निर्देशित वीवी पैड मशीन और ईवीएम के मिलान के बाद ही होगा। वीवीपैड मशीन और ईवीएम मशीन के मिलान में लगभग दो से ढाई घंटे का अतिरिक्त समय लग सकता है। इस कारण परिणाम आने में थोड़ा विलंब होगा। परिणाम की घोषणा संध्या तक कर दी जाएगी।इस बीच शहर की सारी प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद रहेंगी।

◆  -[क्या कहते हैं अधिकारीगण] -

>> लखीन्द्र पासवान (एसडीओ, जमुई) :- मतगणना को लेकर जमुई शहर में धारा 144 लगाया गया है। मतगणना के बाद जुलूस निकालने पर भी पांबदी रहेंगी।"
    -    ***

>> जे. रेड्डी (एसपी, जमुई) :- " मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 700 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। प्रशासन द्वारा गस्ती जारी रहेगी।"
          - ***
>> धर्मेन्द्र कुमार (डीएम, जमुई) :-  " चुनाव परिणाम को पोर्टल पर अपडेट करने के लिए 2-2 स्टाफ की नियुक्ति की गई है। 2160 पोस्टल वॉलेट का स्कैनिंग भी किया जाना है। पारदर्शिता का ध्यान रखा जा रहा है।"
         -   ***

Post Top Ad -