सेवा : आगजनी का शिकार हुआ एक परिवार, लाखों की संपत्ति स्वाहा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 9 मई 2019

सेवा : आगजनी का शिकार हुआ एक परिवार, लाखों की संपत्ति स्वाहा

सेवा (गिद्धौर) | सदानन्द पंडित】Edited by- Abhishek.:-

गिद्धौर प्रखंड अन्तर्गत सेवा पंचायत के वार्ड नं. 2 स्थित सरसा गांव में भीषण आग लगने की खबर आई है। इस आगजनी में जान माल के साथ पुआल भी जलकर राख हो जाने से लाखों का नुकसान हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,स्थानीय निवासी लक्ष्मण मोदी और उनके परिवार घर में ही दोपहर को आराम कर रहे थे, इसी दौरान लोगों ने देखा कि आग की लपटें उठ रही हैं। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। स्थिति इतनी भयानक थी की आग को काबू पाने के लिए बहुत ही परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का सटीक कारण ज्ञात नही हो पाया है।


इस भयानक अगलगी में दो जानवर एक साइकिल, लगभग 5000 रुपये का पुआल सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत युवक ने अपनी साहस दिखाई लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि युवक भी इस लपट के शिकार में आ गया।


 घटना की लिखित सूचना गिद्धौर थाना को ढ़ी जा चुकी है। घटना से स्थानीय प्रतिनिधि भी मौन दिख रहे हैं। फिलहाल आगजनी का शिकार हुए पीड़ित परिवार सरकारी सहयोग की आस ताक रहा है।

Post Top Ad -