अलीगंज : वैशाखी दुर्गा माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, 50 वर्षों से होते आ रही है पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 मई 2019

अलीगंज : वैशाखी दुर्गा माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, 50 वर्षों से होते आ रही है पूजा


【अलीगंज । चंद्रशेखर सिंह】:-

सर्वज्ञात है कि माता दुर्गा की पुजा आश्विन व चैत्र महीने में होती है। लेकिन जिले के अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव में 50 वर्षों से वैशाखी दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना बड़े उत्साह के साथ ग्रामीणों व पूजा समिति के द्वारा की जाती है।

 वर्ष 1941 ई. में गांव के ही  एक विद्वान ब्राह्मण आचार्य  स्व. जगदीशचंद्र पाण्डेय के संतान नहीं उत्पन्न  होने पर उन्होंने वैशाख महीने में मां दुर्गा के मूर्ति की स्थापना कर पांच वर्षों तक लगातार पूजा-अर्चना की। इसके परिणामतः इन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। तब से पुत्र प्राप्ति को लेकर वैशाखी दुर्गा जी की मंदिर इलाके भर में प्रसिद्धि प्राप्त कर ली।

 अब पूरे गांव वाले आपस में मिलकर भव्य तरीके से माता की पूजा करते हैं। गांव में 5 मई से कलश शोभायात्रा के साथ माता की पूजा शुरू हो गई। सोमवार की संध्या पट खुलते ही माता के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता दर्शन के लिए भक्तों का ताता लगा रहा।
बात दें पूजा समिति के द्वारा मंदिर की सजावट बड़े आकर्षक तरीके से किया गया है। आने -जाने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। दस दिनों से लगातार वैदिक मंत्रोच्चारण से गांव का माहौल भक्तिमय देखा जा रहा है।

Responsive Advertisement