महावीर की धरती पर PM मोदी की चुनावी हुंकार, कहा अपना रुख़ बदले विपक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

महावीर की धरती पर PM मोदी की चुनावी हुंकार, कहा अपना रुख़ बदले विपक्ष

#विशेष कवरेज..

【न्यूज़ डेस्क | शुभम मिश्रा / अभिषेक कुमार झा】:-

बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले के बल्लोपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हिन्दुस्तान की सियासी दल कम व पाकिस्तान की पक्षधर,प्रवक्ता ज्यादा लगते हैं। 

उन्होंने पिछले दिनों नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला के दो प्रधानमंत्री वाले बयान को लेकर विपक्ष को अपना रूख़ साफ करने को कहा।

◆[भाषण से पहले किया दर्शकों का अभिनंदन]◆

भाषण आरम्भ करने से पूर्व पीएम मोदी ने सभा में पहुंचे दर्शकों का अभिनन्दन करते हुए जमुई की धरती को नमन किया।

◆[गिद्धौऱ की माँ दुर्गा की जयकारे के साथ शुरू हुआ भाषण]◆

पीएम मोदी ने आंगिक भाषा मे गिद्धौर की माँ दुर्गा, एवं बाबा गिधेश्वर नाथ को नमन किया, और अपने भाषण की शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी अपील करते हुए फैसला लेने को कहा कि  "क्या वे पाकिस्तान के उन मददगारों को सत्ता सौंपना चाहते हैं ; जिन्होंने सबूत मांग कर सशस्त्र बलों के मनोबल को गिराया है।

◆[राजद पर भी हुआ प्रहार]◆

प्रधानमंत्री ने राजद सुप्रीमों लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि  जिन्होंने जयप्रकाश नारायण के नामों की क़समें खायी थी आज वे कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं।मोदी ने बीच में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने ओ.बी.सी आयोग को संवैधानिक दर्जा एवं सामान्य श्रेणी के आर्थिक पिछड़ों को 10 प्रतिशत आरक्षण जैसे मुद्दों की भी चर्चा की।



◆[सांसद चिराग के पक्ष में सभा को किया संबोधन]◆

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी अपने सहयोगी दल लोजपा से जमुई लोकसभा सीट उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की भूमि से बिहार का,हिन्दुस्तान का हर नागरिक का आभार व्यक्त करता हूँ। मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चौकीदार के लिए स्वहित से ऊपर जनहित होता है। सिर्फ सत्ता के लिए जीते हैं वो, जो राष्ट्रहित के बारे में कभी सोंच नहीं सकते।




◆ [तीन जगहों पर था कार्यक्रम, सुरक्षा थी दुरुस्त]◆


बताते चलें कि मंगलवार को मोदी का दौरा तीन जगहों पर निर्धारित था। जमुई से पहले वो ओडिशा के कलाहांडी में चुनावी सभा को संबोधित किये थे। उसके बाद क्रमशः जमुई व गया के गांधी मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करना था।
विदित हो कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से कुछ दिन पूर्व पटना व बेगूसराय में आतंकवादी पकड़े गए थे।अतः आगमन को लेकर प्रशासन पुरी तरह से चौकस था। सप्ताह भर पहले से ही इसकी तैयारियां चल रही थी।


◆[मोदी को देखने उमडा जनसैलाब]◆


इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का हुजूम सवेरे से ही सभा स्थल पर एनडीए के झंडे के साथ मोदी-मोदी का नारा लगाते हुए जा रहे थे।सभा स्थल पर उम्मीद से ज्यादा भीड़ रहने के कारण उसे नियंत्रित करने हेतु पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।


 
◆[शुरू से अंत तक कार्यक्रम में डटे रहे एनडीए कार्यकर्ता]◆

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनडीए के दिग्गज नेताओं में मंत्री मंगल पाण्डे, मंत्री नंदकिशोर यादव,प्रत्याशी चिराग पासवान,उपेन्द्र यादव,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय,जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप,सुमित सिंह,भाजपा नेता विकास सिंह,प्रकाश भगत के साथ-साथ और भी सांसद प्रत्याशी शामिल थे।

Responsive Advertisement