जमुई : जिला विधिज्ञ संघ के लिए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं महासचिव चुने गए - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

जमुई : जिला विधिज्ञ संघ के लिए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं महासचिव चुने गए


जमुई संवाददाता :
सोमवार से जिला विधिज्ञ संघ के लिए संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो गया। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सज्जन कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए मतों की गिनती कार्य प्रगति पर है। जल्द ही सभी परिणाम घोषित कर दिए जाने की संभावना है। वहीं मौके पर श्री सिंह ने बताया कि विद्वान अधिवक्ता शर्मा चन्द्रशेखर उपाध्याय फिर एक बार पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गए हैं। श्री उपाध्याय ने 98 मतों के अंतर से अश्विनी कुमार यादव को पराजित किया जिसमें श्री उपाध्याय को 282 मत मिले जबकि श्री यादव को 184 मत मिले। ठीक इसी प्रकार महासचिव पद के लिए विद्वान अधिवक्ता विपिन कुमार सिन्हा निर्वाचित घोषित किये गए। श्री सिन्हा को 51 मतों के अंतर से संजीव कुमार सिंह को हराया श्री सिन्हा को 260 मत मिले जबकि श्री सिंह ने 209 मत प्राप्त किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए विद्वान अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के लिए चुने गए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव कुमार सिन्हा को 41 मतों से पराजित किया। सुरेश सिंह को 260 मत मिले जबकि श्री सिन्हा को 225 मतों से संतोष करना पड़ा है।

Responsive Advertisement