केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, हिरासत में लड़की - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, हिरासत में लड़की


सेंट्रल डेस्क :
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश के आरोप में एक लड़की को हिरासत में लिया गया है. शर्मा ने मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस इस पर जांच कर रही है. महेश शर्मा से कथित तौर पर हनी ट्रैप के बहाने दो करोड़ की ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई. शर्मा ने सेक्टर 20 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है.
बताया गया है कि लड़की ने अपने पास कोई रिकॉर्डिंग होने की बात कहते हुए महेश शर्मा से दो करोड़ की मांग की थी. लड़की ने एक पत्र देकर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से रुपए मांगे थे. इस मामले की जानकारी महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी को दी. जिसके बाद मामला सामने आया.

हनी ट्रैप करने वाले इस गिरोह में पांच से छह लोगों के शामिल बताए गए हैं. मंत्री से पैसा मांगने वाली लड़की और गिरोह के दूसरे लोगों के मीडिया से जुड़े होने की भी बात सामने आई है.

Responsive Advertisement