मौरा : चैती दुर्गा पूजा में जुटे श्रद्धालु, वर्षों से लग रहा है मेला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

मौरा : चैती दुर्गा पूजा में जुटे श्रद्धालु, वर्षों से लग रहा है मेला

【मौरा (गिद्धौर) | संजीवन कुमार सिंह】:-
गिद्धौऱ प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत भलुआही बगीचा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे मंदिर परिसर को रंगीन बल्बों के दूधिया रोशनी से नहलाया गया है ।

  मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पुरुषों महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गया है। इस मन्दिर परिसर में चैती नवरात्र को लेकर दो दिवसीय मेला का आयोजन भी पीछले कई वर्षों से होता आ रहा है। चैत्रीय नवरात्रि को लेकर मौरा पंचायत के ग्रामीणों का जत्था यहां लगना शुरू हो गया है ।
मौरा पंचायत के इस ऐतिहासिक मंदिर में बलि की प्रथा भी है। श्रद्धालुओं से गुलजार होने के बाद मंदिर की छटा देखते ही बन रही है।

Responsive Advertisement