सिमुलतला : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के कोर्डिनेटर बने चुनचुन यादव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 9 मार्च 2019

सिमुलतला : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के कोर्डिनेटर बने चुनचुन यादव


सिमुलतला (गणेश कु. सिंह) :
राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन का विस्तारीकरण करते हुए सिमुलतला में कार्यसमिति का गठन करते हुए चुनचुन यादव को सिमुलतला क्षेत्र के कोर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया। शनिवार को क्षेत्र के सिंधु स्टेट में फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए मीडिया प्रभारी अभिषेक झा सिमुलतला पहुंचकर चुनचुन यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा एवं उनकी जिम्मेदारी और संस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल कूद, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम  जैसे गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी श्री झा ने बताया कि चुनचुन की सामाजिक गतिविधियों में समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी की पद दी गयी है।चुनचुन की कार्यशैली संस्था को एक नए मुकाम तक ले जाएगी एवं संस्था के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। चुनचुन को तत्काल तीन माह के लिए पदस्थापित किया गया है, उनके कार्यों को देखकर समय सीमा बढ़ाई जाएगी। वहीं कोर्डिनेटर ने कहा कि संस्था द्वारा दी गयी जिम्मेवारी को मैं निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूँगा।

Responsive Advertisement