जमुई सांसद चिराग का फैसला, इस वर्ष नहीं होगा होली मिलन समारोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 7 मार्च 2019

जमुई सांसद चिराग का फैसला, इस वर्ष नहीं होगा होली मिलन समारोह

जमुई : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की शहादत के गम में जमुई लोकसभा के लोकप्रिय सांसद चिराग पासवान द्वारा इस वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। उक्त जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी के आईटी सेल के जमुई जिलाध्यक्ष सह तारापुर विधानसभा प्रभारी ई. निर्भय सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि जमुई लोकसभा के लोकप्रिय सांसद चिराग पासवान द्वारा विगत कई वर्षों से जमुई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें माननीय सांसद क्षेत्र की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार मनाते थे। लेकिन इस वर्ष सांसद महोदय के आदेशानुसार लोजपा द्वारा जमुई में होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय के अनुसार सांसद श्री चिराग ने कहा है कि वे प्रत्येक वर्ष क्षेत्रवासियों के साथ रंग-उमंग का त्योहार होली मनाते आ रहे थे। लेकिन देश की सरहद पर शहीद हुए वीर जवानों की शहादत से उन्हें गहरी दुःख और पीड़ा हुई है जिस वजह से वे इस बार होली का त्योहार मनाने के इच्छुक नहीं हैं। चिराग ने शहीद जवानों की आत्मिक शांति एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Post Top Ad -