रतनपुर : अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा ओवरलोड ट्रक, बाल बाल बची महिला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

रतनपुर : अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा ओवरलोड ट्रक, बाल बाल बची महिला

रतनपुर (भीम राज) :
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित रतनपुर में मंगलवार की अहले सुबह साह टोला के समीप गिद्धौर से जमुई की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर तीन घरों में जा घुसा. इस हादसे में एक महिला बाल-बाल बच गई. लेकिन घर में रखा सामान टूट कर बेकार हो गया.

जानकारी अनुसार गिद्धौर से जमुई की ओर जा रहा ट्रक, जिसका नंबर BR 52G 1321 है, साह टोला मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर रतनपुर निवासी बच्चन साह, सुरेंद्र साह एवं प्रदीप साह के घर में जा घुसा. जिससे कि घर में रखा चौकी, साइकिल ,चापाकल सहित अन्य सामान टूटकर बेकार हो गया.

इस हादसे में लाखों रुपए की क्षति हुई. वहीं मौके पर मौजूद महिला ने भागकर अपनी जान बचाई. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक गिट्टी से ओवरलोड भरा था. हादसे की सूचना गिद्धौर पुलिस को दी गई.

Responsive Advertisement