धोबघट : ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से महिला मजदूर घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

धोबघट : ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से महिला मजदूर घायल

धोबघट/गिद्धौर :
गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत धोबघट गांव के वार्ड संख्या 13 में ईंट भट्ठे पर काम कर रही महिला मजदूर के ऊपर दुर्घटनावश दीवार गिर गई। जिसमें उक्त महिला मजदूर को काफी चोट आई है।
वाक़या मंगलवार की सुबह 9-10 बजे के आसपास का है। बताया गया कि महिला लंबे समय से इस भट्ठे पर काम करती आ रही थी। मंगलवार को भी काम करने के दौरान ही दुर्घटनावश दीवार महिला के ऊपर आ गिरी जिसमें वो घायल हो गई।

महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उचित इलाज के लिए जमुई ले जाया गया।
[इनपुट : अमरजीत कुमार सिंह]

Responsive Advertisement