विभूति बने किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, किसान हित में उठेंगे कदम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

विभूति बने किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, किसान हित में उठेंगे कदम

News Desk | gidhaur.com

जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के निजुआरा निवासी विभूति को किसान कामगार मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है| उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह तालान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया| नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विभूति भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान कामगार मोर्चा पूरे देश में किसानों के लिए संघर्ष करने वाला सबसे बड़ा संगठन है और इसकी शाखाएं सभी राज्यों में कार्यरत हैं|



 किसानों की समस्या को लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. निकट भविष्य में शीघ्र ही इसकी रूपरेखा तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे देश के सभी किसानो को पटवन की समस्या सही बीज नहीं मिलने और सही तरीके से सही समय पर खाद नहीं मिलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इसके अलावा किसानों को उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है और मंडी का भी अभाव है.जिला स्तर पर फसलों के भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं है|


वर्तमान समय में पूर्व से निर्मित तालाब, आहर ,पैन पटवन के लिए प्रयुक्त होने वाला नाला और वितरणी के जीर्णोद्धार को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा. साथ ही खेती को व्यापक रूप देने के लिए किसानों को सिंचाई की आधुनिक प्रणाली और खेती की आधुनिक प्रणाली को भी अपनाने के लिए कृषि पाठशाला के माध्यम से निकट भविष्य में जानकारी दिया जाएगा| इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष गुनेश्वर यादव, प्रदेश महासचिव पवन सिंह रावत ,बालेश्वर यादव ,माधुरी देवी, निभा देवी, अरविंद सिंह, अशोक सिंह ,संतोष सिंह, रामप्रवेश महतो समेत दर्जनों लोग शामिल हैं|

Responsive Advertisement