खैरा : अपनी मांग पर डटे रसोईया संघ, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

खैरा : अपनी मांग पर डटे रसोईया संघ, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


[खैरा| नीरज कुमार]:- Edited by-Abhishek.

जिले के खैरा प्रखंड़ स्थित बी आर सी  के मुख्य द्वार पर धरना कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संघ की मांग यह थी कि रसोइया को भी सरकारी कर्मचारी का दर्ज़ा दिया जाय। 14 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ के संयुक्त आवाहन पर 7 जनवरी 2019 से चल रहे राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत 11 जनवरी को बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ संबद्ध एक्ट प्रखंड़ इकाई खैरा की ओर से बी आर सी के समक्ष प्रदर्शन व धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रसोइया का भी अपना वेतन हो तथा उनलोगों का भी सारी सुविधाएं होनी चाहिए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बाबु साहब,दिलीप साह, संगीत देवी,रंजू देवी,मीना देवी,कुसुम देवी,रिंकू देवी,सबिता देवी आदि ने सभा को संबोधित किया।
वहीं युवा कार्यकर्ता बाबु साहब ने कहा कि हमारी रसोइया बहनें विगत 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि आगामी 25/01/2019 को जिला मुख्यालय पर भी अपनी मांग को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा।

Post Top Ad -