[सोनो | पंकज कुमार सिंह] :-
युवाओं की सहभागिता के बिना सामाजिक उत्थान संभव नहीं है। इस ठंड में गरीबों- असहायों की मदद के लिए सभी युवाओं को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है।
उक्त कथन सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम् ने शनिवार को सोनो आकर स्थानीय युवा संघ के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कही।