मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त हुए अभिषेक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 जनवरी 2019

मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त हुए अभिषेक

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिषेक का अनुभव मीडिया प्रभारी के रूप में फाउंडेशन को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा...

नियुक्ति पत्र सौंपते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष
जमुई : शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रीय संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी के पद पर स्वतंत्र पत्रकार अभिषेक कुमार झा को नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के गिद्धौर स्थित प्रधान कार्यालय में संस्था के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पीके ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिषेक का अनुभव मीडिया प्रभारी के रूप में फाउंडेशन को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा।

बता दें कि मिलेनियम स्टार फाउंडेशन जमुई जिला के प्रतिष्ठित गैर लाभ प्राप्त संस्था में से एक है। राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत यह संस्था विगत 6 वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में सक्रीय है। फाउंडेशन के टीम में युवाओं को तरजीह दी जाती है। सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाले युवा मिलेनियम स्टार फाउंडेशन से जुड़कर सेवा दे सकते हैं।

अभिषेक की नियुक्ति पर मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुंदरम ने उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।

Responsive Advertisement