अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के आरक्षण उन्मूलन प्रकोष्ठ का विस्तार, विमल बने प्रदेश उपाध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 28 जनवरी 2019

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के आरक्षण उन्मूलन प्रकोष्ठ का विस्तार, विमल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

[gidhaur.com | न्यूज डेस्क]  :-
राष्ट्रीय पटल पर ब्राह्मण समाज की सशक्त आवाज बनने वाली अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के आरक्षण उन्मूलन प्रकोष्ठ में विमल कुमार मिश्रा को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। 

बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव पं. पूर्णानंद झा के स्वीकृति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. वशिष्ठ दूबे ने अपने पत्रांक 3705055 के माध्यम से विमल कुमार मिश्रा को यह पदभार सौंपा।
इस नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मिश्रा ने महासंस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे ।
गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी
विमल कु. मिश्रा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हर्षोमंग में डूबी स्थानीय ब्राह्मणों की उम्मीदें सकारात्मकता की ओर उन्मुख होती दिख रही है।

Responsive Advertisement