अलीगंज में दबंगो का क़हर, घर घुसकर महिला से की मारपीट, छीने गहने - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 30 दिसंबर 2018

अलीगंज में दबंगो का क़हर, घर घुसकर महिला से की मारपीट, छीने गहने



अलीगंज(चन्द्रशेखर सिंह) :चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवरिया पंचायत के हिलसा गांव में शनिवार की रात गांव के ही कुछ दबंगो ने अपराधियों के सहयोग से जबरन महिला कविता देवी  के घर घुसकर बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया और नाक के गहने छीन लिया। और जाते जाते अपराधी जान मारने की धमकी तक दे डाली है।
पीड़ित महिला कविता देवी ने बताई  की शनिवार की संध्या अपने घर में लगभग 7 बजे बेटी सुषमा के साथ खाना बना रही थी कि गांव के ही भारती यादव पे स्व जगदीश यादव ,सुधीर यादव,सकलदेव यादव सहित तीन अज्ञात हरवे हथियार के साथ जबरन घर में घुस गया और भारती यादव महिला से बदसुलूकी करते हुए महिला को बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और  तीनों मिलकर लात घुसा से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।और सुधीर यादव महिला नाक में पहनी दो आना की सोने की बेसर भी खीच लिया। पीड़ित महिला ने बताया बेटी के द्वारा शोर करने पर आसपास के लोग दौडे तब सभी अपराधी गांव के पश्चिम बहियार की ओर पिस्तौल लहराते भाग निकले।
पीड़ित महिला ने चंद्रदीप थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है जांचकर दोषियो पर कड़ी कारवाई किया जाएगा।

Post Top Ad -