रिलीज हो गया पावर स्‍टार संजीव मिश्रा की फिल्‍म ‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 8 दिसंबर 2018

रिलीज हो गया पावर स्‍टार संजीव मिश्रा की फिल्‍म ‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर



मनोरंजन (अनूप नारायण) : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार संजीव मिश्रा की फिल्‍म ‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर 7 दिसंबर को मुंबई में रिलीज किया गया। श्री मारूति इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत इस फिल्‍म का ट्रेलर वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के द्वारा किया गया है। ये जानकारी  फिल्‍म के निर्माता सुभ्रांश राय ने  दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है और हम कल इसका ट्रेलर रिलीज कर चुके हैं। इस फिल्म के रिलिज के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं  हैं। कल मुंबई में वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के कार्यालय में फिल्‍म ‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। जल्‍द ही हम फिल्‍म के रिलीज का डेट भी अनाउंस करेंगे।

वहीं, फिल्‍म के निर्देशक धीरू यादव ने बताया कि फिल्‍म ‘बद्रीनाथ’ भोजपुरी सिनेमा को ऊंचाईयों पर ले जायेगी। दर्शक के इंटरटेंमेंट का ध्‍यान हमने इस फिल्‍म में पूरी तरह से रखा है। फिल्‍म कॉमर्सियल होते हुए भी काफी उच्‍च स्‍तर की है, जिसकी एक झलक कल ट्रेलर लांच होने के बाद दिख रही है। फिल्‍म में पावर स्‍टार संजीव मिश्रा के अपोजिट गार्गी पंडित की केमेस्‍ट्री कमाल की है। तो एलबम क्‍वीन चांदनी सिंह भी फिल्‍म के लिए दर्शकों के बीच आकर्षक भूमिका में नजर आयेंगी।

मालूम हो कि फिल्‍म ‘बदरीनाथ’ को सुभ्रांश राय और जुगल किशोर महेश्‍वरी श्री चारभुजा प्रोडक्‍शन के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके डायरेक्‍टर धीरू यादव हैं  फिल्‍म की कहानी, स्‍क्रीनप्‍ले और डायलॉग मनोज राय और धीरू यादव ने लिखी है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर आर आर पंकज हैं, जबकि लाइन प्रोड्यूसर संतोष कुमार झा, कोरियोग्राफर रिकी गुप्‍ता व महेश आचार्य, एसोसिएट डायरेक्‍टर आलोक सिंह, प्रोडक्‍शन कंट्रोलर रामा, आर्ट डायरेक्‍टर अवधेश राय, डीओपी गोपी और एडिटर नागेंद्र यादव हैं।

Responsive Advertisement