सोनो : दो लड़कियों को मुफ्त में दिया गया सिलाई मशीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 15 दिसंबर 2018

सोनो : दो लड़कियों को मुफ्त में दिया गया सिलाई मशीन

{सोनो | पंकज कुमार सिंह} :-

शनिवार को स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सुकन्या समृद्धि फाउंडेशन संस्था द्वारा दो लड़कियों को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध करवाया गया। मौके पर उपस्थित पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने कहा कि सिलाई मशीन मिलने से लड़कियां आत्मनिर्भर बनेगी। भारत में लाखों लोग हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन जी रही है।वह अपने बुनियादी आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए भी काफी परिश्रम करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति तो और भी बदतर है।
संस्था की यह पहल स्वागत योग्य है। संस्था द्वारा शनिवार को पूजा कुमारी एवं निशु कुमारी को सिलाई मशीन उपलब्ध करवाया गया। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष जेके चौहान, परियोजना निदेशक ममता देवी,सर्वेयर रेणु देवी, स्मिता देवी, वार्ड सदस्य दिलीप साह, वीणा देवी, महेश साह, पंकज कुमार राम आदि उपस्थित थे।

Post Top Ad -