जमुई : लोजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रखंड व पंचायत के अध्यक्ष ने लिया भाग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

जमुई : लोजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रखंड व पंचायत के अध्यक्ष ने लिया भाग


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

जमुई स्थित लोजपा जिला प्रधान कार्यालय में युवा लोजपा जमुई जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह की अध्यक्षता में जमुई विधान सभा अंतर्गत जमुई, खैरा एवं बरहट प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा प्रदेश महासचिव सह युवा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह ने विस्तार से जमुई विधानसभा अंतर्गत तीनों प्रखंड के बूथ कमिटी पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह को अवगत कराया।

गुरूवार को हुए इस बैठक में युवा लोजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष मिंटू यादव चंदन सिंह अंशुमान सिंह प्रदेश महासचिव रवि शंकर पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोती उल्लाह, प्रदेश महासचिव चंदन सिंह,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी वर्मा, युवा लोजपा प्रदेश सचिव रिंकू सिंह,शैलेंद्र सिंह, दिलीप पासवान, प्रदेश सचिव सिकंदर शर्मा, लोजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शिबू सिंह, युवा लोजपा जमुई प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, बरहट प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष सुरज कुमार सिंह, युवा लोजपा जमुई नगर अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रंजना देवी, लोजपा सोनो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, विनोद यादव,दानी पासवान,सहित दर्जनों लोजपा कार्यकर्ताओं ने युवा लोजपा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह को माला पहनाते हुए बुके देकर स्वागत किया।

वही, युवा लोजपा जमुई नगर अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवा विरोधी दल छोड़कर युवा लोजपा की सदस्यता ग्रहण किय। युवा लोजपा के सदस्यता ग्रहण करने वालों में रवि सुमन, राहुल कुमार प्रियांशु कुमार सिंह मुकेश कुमार साह, विवेक सिंह, रंजीत कुमार आदि शामिल हैं। उक्त लोगों को लोजपा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह एवं युवा लोजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से मनोनीत पत्र देते हुए सदस्यता ग्रहण करवाया ।

श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का साथ मिलने से हमारे पार्टी को आन्तरिक मजबूती मिलेगी साथ ही बल के साथ हम जनता के समस्याओं का निपटारा भी कर सकेंगे।

Post Top Ad -