पटना : कृष्णा नेशनल पब्लिक स्कूल का एनुअल डे संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 15 दिसंबर 2018

पटना : कृष्णा नेशनल पब्लिक स्कूल का एनुअल डे संपन्न



पटना (अनूप नारायण) : पटना बाजार समिति स्थित कृष्णा नेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव  रविंद्र भवन में शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। स्कूल की निर्देशिका श्रीमती वंदना बिपिन,  मुख्य अतिथि प्रसिद्ध टीवी कलाकार व गायक राजेश पांडे एवं स्कूल के निदेशक शिक्षाविद पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राहुल, सचिन, वैष्णवी, शिवानी, विद्या, अध्ययन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
स्कूल की निर्देशिका वंदना बिपिन ने बताया कि कृष्णा नेशनल पब्लिक स्कूल अल्प समय में ही बिहार की राजधानी पटना के शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। यहां के बच्चे आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ ही साथ भारतीय शिक्षा पद्धति के तहत भी ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। वार्षिकोत्सव में विद्यालय में अन्य गतिविधियों में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के संयोजक भीम कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Responsive Advertisement