भोजपुरी फिल्मों की अश्लीलता पर वार, "सईयां ई रिक्शावाला" का प्रचार रथ रवाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

भोजपुरी फिल्मों की अश्लीलता पर वार, "सईयां ई रिक्शावाला" का प्रचार रथ रवाना



बेगूसराय/पटना (अनूप नारायण) : बिहार के सभी जिलों में प्रौढ़ शिक्षा,नारी सशक्तिकरण, शराबबंदी एवम पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाने के उद्देश्य से शनिवार की संध्या शहर के ट्रैफिक चौक से "सईयां ई रिक्शावाला रथ" को हरी झंडी दिखाकर चर्चित हिंदी फिल्म "चौहर" फेम निर्माता दिनकर भारद्वाज, "जट जटिन फेम" फिल्म निर्माता सह रंगकर्मी अनिल पतंग, दिनकर फिल्मसिटी के कार्यकारी निर्माता राकेश कुमार महंथ,सिने अभिनेता अरुण शांडिल्य,अरविंद पासवान आदि ने रवाना किया।


हरी झंडी दिखाते हुए अनिल पतंग ने कहा कि बेगूसराय फ़िल्म उद्योग फ़िल्म निर्माण के साथ साथ समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति भी सचेष्ट है और इसी कड़ी में आने वाली भोजपुरी फीचर फिल्म सईयां ई रिक्शावाला का भी निर्माण किया गया है जो नारी सशक्तिकरण, प्रौढ़ शिक्षा जैसे विषयों को गंभीरता से फ़िल्म के माध्यम से उठाती है।फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता राकेश महंथ ने कहा कि आगामी फरवरी माह में इस फ़िल्म का प्रदर्शन पूरे बिहार में किया जाएगा और इन तीन महीनों में यह प्रचार रथ बिहार के सभी 38 जिलों में घूम घूम कर सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों के साथ ही बिहार में सिनेमा इंडस्ट्री के विकास के लिए भी पहल करने का प्रयास करेगी।उन्होंने ये भी कहा कि भोजपुरी फिल्मों पर लगे अश्लीलता के कलंक को भी यह फ़िल्म धोयेगी।फ़िल्म में खलनायक की भूमिका निभाए अभिनेता अरुण शांडिल्य के अनुसार सईयां ई रिक्शावाला फ़िल्म भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए ट्रेड चेंजर साबित होगी और आने वाले वर्षों में लोग इससे प्रेरित होंगें।बताते चलें कि दिनकर फिल्मसिटी के बैनर तले बेगूसराय में ही बनी भोजपुरी फीचर फिल्म "सईयां ई रिक्शावाला" के निर्माता ज्योति नाथ सिंह व निर्देशक आर.बी.सिंह,कथाकार अरविंद पासवान व विदेशी शर्मा हैं जबकि मुख्य भूमिकाओं में बेगूसराय के चर्चित फ़िल्म अभिनेता अमित कश्यप,खुशबू पांडे,विवेकानंद झा,अनिल पतंग,अरुण शांडिल्य, अजय अनंत,रंजीत गुप्त,पंकज गौतम,बबलू आनंद,पंकज पराशर,डॉली कुमारी,लता सिंह,संजीव पहलवान,रंजन कुमार,भोला बसंत आदि हैं।

Responsive Advertisement