अलीगंज : सिलाई सेन्टर का हुआ उद्घाटन, महिलाएं बनेगी सशक्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 1 दिसंबर 2018

अलीगंज : सिलाई सेन्टर का हुआ उद्घाटन, महिलाएं बनेगी सशक्त


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

अलीगंज प्रखंड के मिर्जागंज में नेहरू युवा केंद्र जमुई के तत्वावधान में शनिवार को सपना सिलाई सेंटर का शुभारंभ उप प्रमुख प्रतिनिधि मनोज यादव एवं पंचायत समिति सदस्य रविंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सिलाई केन्द्र शुभारंभ के बाद सभा को संबोधित करते हुए दोनों वक्ताओं ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवक -युवतियों के लिए कई योजनाएँ चला कर आत्म निर्भर करने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है, जो काफी सराहनीय कदम है।
इस प्रकार की योजना से सुदूर गांव के लोगों काफी फायदा मिल रह है। नेहरू युवा केंद्र के नीतिश कुमार ने कहा कि बुनियादी व्यवसाय व मुलायम कौशल शिक्षा योजना के तहत सिलाई कटाई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है, जिसमें 25 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर सपना कुमारी,नीतु देवी,सोनी कुमारी,माधुरी कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -