गिद्धौर : ऐतिहासिक स्थल के दर्शन को परिभ्रमण पर गए उ.म.वि. गेनाडीह के शिक्षार्थी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 25 नवंबर 2018

गिद्धौर : ऐतिहासिक स्थल के दर्शन को परिभ्रमण पर गए उ.म.वि. गेनाडीह के शिक्षार्थी


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत उ.म.वि. गेनाडीह के बच्चे बिहार के ऐतिहासिक स्थल राजगीर,नालंदा तथा पावापुरी के दर्शन करने के लिए रविवार की सुबह 7:00बजे निकले।

परिभ्रमण वाहन को कुंधुर पंचायत के मुखिया चंदन ताँती, पंचायत समिति सदस्या रंजू देवी,उपमुखिया संजय रावत, एवं वार्ड सदस्य राजाराम रावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।


इस मौके पर मौजूद विद्यालय प्रधान उमाशंकर प्रसाद ने सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्थलों पर इन नौनिहालों के जाने से उनके बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है। साथ ही बच्चों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक भावना का भी उदय होता है। 
उ.म.वि. गेनाडीह में अध्ययनरत् रिशु कुमार, रौशन कुमार, शीतल कुमारी,चांदनी कुमारी, अंकित कुमार, विनय कुमार सहित विद्यालय के 50 छात्र-छात्राएं इस परिभ्रमण को लेकर उत्साहित नजर आए।


वहीं इस अवसर पर सहायक शिक्षक राजीव वर्णवाल, प्रेमनाथ केशरी, भाषों ठाकुर, रेणुका पाण्डेय, विनोद कुमार सक्सेना, शिक्षा सेवक अनिल रविदास, बासुदेव रजक, एवं विद्यालय के रसोइया उपस्थित थे। 


Post Top Ad -