अलीगंज : क्षत्रिय संघ की बैठक आयोजित, सामाजिक कुरितियों से लड़ने का लिया संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 25 नवंबर 2018

अलीगंज : क्षत्रिय संघ की बैठक आयोजित, सामाजिक कुरितियों से लड़ने का लिया संकल्प


{अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह}:-

प्रखंड के +2 एम आर पुरी हाईस्कूल ताजपुर के प्रांगण में क्षत्रिय संघ जमुई के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष ओम सिंह की अध्यक्षता प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय संघ जमुई के संयोजक नंदकिशोर सिंह ने कहा कि आज का समय बदल चुका है। लोगों को संगठित होना होगा तभी समाज में फैले कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि समिति क्षेत्र गांवों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारियाँ ली जाएगी और उसके निदान के लिए प्रयास किया जाएगा। मदन सिंह ने कहा कि समाज में फैले कुरीतियों से लड़ना होगा और युवाओं को इसमें आगे आने की जरूरत है तभी समाज को पूर्वजों की प्रतिष्ठा वापस आ सकती है।

ई. नरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के नये पीढ़ियों को शिक्षा स्तर पर जोर देने की आवश्यकता है जिससे इनका भविष्य सफल हो सके। प्रो. भरत सिंह ने कहा कि समाज में फैल रहे आपसी भेदभाव को दूर कर आपसी विवाद को मिल बैठ कर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय समिति को समाज में फैले समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

मौके पर जितेन्द्र सिंह ,रामाकांत सिंह,राणा रामनरेश सिंह,सदयानंद सिंह,भरत सिंह,मदन सिंह,उपेंद्र सिंह,कारू सिंह,चंद्रशेखर आजाद,पूर्व मुखिया जयराम सिंह,संजय सिंह,उदधव सिंह,कपिल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय संघ के लोग मौजूद थे।



Post Top Ad -