खैरा : इंडियन पब्लिक स्कूल का हुआ विधिवत उद्घाटन, मुफ्त है नामांकन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

खैरा : इंडियन पब्लिक स्कूल का हुआ विधिवत उद्घाटन, मुफ्त है नामांकन

{खैरा(जमुई) नीरज कुमार}:- जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत केंडीह पंचायत के नारियाना गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटनोपश्चात मंगलवार को पूजा पाठ किया गया साथ ही पंडित छोटू बाबा के द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया।
बता दें कि विद्यालय सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसमें लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय के निदेशक नकुल कुमार एवं प्राचार्य सूरज सिंह ने जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से बताया कि ग्रामीण स्तर पर ऐसा स्कूल खुलना हमारे समाज के लिए ख़ुशी की बात है।

ग्रामीण स्तर पर भी यह विद्यालय बच्चों के प्रतिभा में निखार लाने को तत्पर रहेगा। विद्यालय में नर्सरी से पंचम वर्ग तक की कक्षाओं का संचालन होगा। इलाके में शैक्षणिक स्तर को ध्यान में रखते हुए नामांकन नि:शुल्क रखा गया है।
विद्यालय के उद्घाटन अवसर दर्जनों की संख्या में अभिभावक, बच्चे व ग्रामीण मौजूद थे।

Responsive Advertisement