जमुई : लोजपा ने मनाया 19वां स्थापना दिवस, महफिल में घुले उत्साह के रंग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 28 नवंबर 2018

जमुई : लोजपा ने मनाया 19वां स्थापना दिवस, महफिल में घुले उत्साह के रंग


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

खुशियों की धूम, जश्न में डूबा माहौल और उत्साह से भरे कार्यकर्ता... बुधवार को कुछ ही नजारा जमुई स्थित गांधी पुस्तकालय में दिखा।
अवसर था, लोक जनशक्ति पार्टी के 19वें स्थापना दिवस का, जिसमें पार्टी के समस्त नेतागण सम्मिलित होकर विधिवत रूप से केक काटते हुए लोजपा स्थापना दिवस मनाया।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुभाष पासवान तथा मंच संचालन प्रदेश महासचिव रविशंकर पासवान द्वारा बेहतरीन ढंग से किया गया। जश्न से डूबे महफिल में बड़े पैमाने पर पार्टी में नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान,सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, प्रदेश महासचिव रविशंकर पासवान, राष्ट्रीय महासचिव वाईपी सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोतिउल्लाह खान ,आईटी सेल जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, प्रदेश महासचिव सह युवा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह , महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी वर्मा, दलित सेना जिलाध्यक्ष प्रसादी पासवान, व्यवासियक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत केशरी, जिला उपाध्यक्ष संतोष पासवान, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान, लोकसभा मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज यादव, युवा वरिष्ठ नेता प्रभारी शिबू सिंह, जिला सचिव दीपक सिंह, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान, गिद्धौर आईटी सेल मीडिया प्रभारी विभीषण पासवान के अलावे प्रखण्ड एवं पंचायत पदाधिकारी के कई लोजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई।

Post Top Ad -